शिमला में आप कार्यकर्ताओं ने भराड़ी में किया पार्टी का प्रचार प्रसार, प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने मांगा आप के लिए एक मौका।

शिमला में आप कार्यकर्ताओं ने भराड़ी में किया पार्टी का प्रचार प्रसार, प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने मांगा आप के लिए एक मौका।


आम आदमी पार्टी का बदलाव मार्च अभियान पूरे प्रदेश में जोरों शोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में आप कार्यकर्ता जगह जगह बदलाव मार्च और जन संवाद कार्यक्रम के साथ साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जा रहा है। राजधानी शिमला के भराड़ी में भी आप कार्यकर्ताओ घर- घर जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी की जन विरोधी नीतियों और पांच पांच साल की बारियों से आम आदमी परेशान है और इस बार हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी को जिस तरह का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है उससे आम आदमी पार्टी प्रदेश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार एक बार सेवा करने का मौका मांग रही है यदि एक बार मौका मिलने के बाद काम नहीं करेंगे तो अगली बार दोबारा मौका मत देना। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो लोगों से वायदा करती है उसे पूरा करके ही दम लेती है इसका नतीजा पहले दिल्ली में और अब पंजाब में देखने को मिल रहा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री विजय सिंह मट्टू ,नरेंद्र ठाकुर,ममता चंदेल,प्रेम ठाकुर,साहिल,योगेश,गौरव सरसवाल,संदीप, यश शर्मा, गोपाल शर्मा राहुल और रवि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार देश के इतिहास में काला अध्याय जोड़ रही है। हाल ही में महाराष्ट्र की सरकार में तोड़फोड़ कर शिव सेना के विधायकों की खरीद फरोख्त कर अपनी सरकार बनाई है और अब गोवा मै कांग्रेस के विधायकों को खरीदा जा रहा है।जो लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा अब पूरे देश में विधायकों की खरीद फरोख्त कर रही है जो किसी भी देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि भाजपा अपने आपको विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहलाती है लेकिन सता में आने के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है यह जमलेबाजी और दिखावा करने में विश्वास रखती है। आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है लेकिन भाजपाई एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं है आज देश में जगह जगह प्रदर्शन हो हैं लेकिन भाजपा के नेता अपनी सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। जो चिंता का विषय है। अब समय आ गया है कि भाजपा को प्रदेश से लेकर केंद्र तक सत्ता से बाहर करना है इसके लिए आम आदमी चुनावों का इंतजार कर रही है। ताकि इसका ज़बाब चुनाव में दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: