नगरोटा से युवा कांग्रेस विधायक एवं अखिल भारीतय राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह बाली को मिली बड़ी राजनैतिक जिमेवारी ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कि सरकार में रघुबीर सिंह बाली को मिला पर्यटन विभाग एवं निगम के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक के साथ।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नगरोटा से युवा विधायक एवं अखिल भारीतय राष्ट्रीय सचिव रघुवीर सिंह बाली को हिमाचल प्रदेश प्रयटक निगम एवं विभाग के उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर रघुवीर सिंह बाली ने अखिल भारतीय केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया तो वहां साथ ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी आभार प्रकट किया।
आज रघुवीर सिंह वाली को हिमाचल प्रदेश पर्यटक विभाग एवं निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर कांगड़ा कि जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। जब क्षेत्र कि जनता को यह सुबह सेंदेश मिला तो गरीब कुटीर से लेकर समस्त कांगड़ा में ख़ुशी कि लहर हैं आज कांगड़ा ही नहीं अपितु हिमाचल का प्रतेक युवा अपने आप को गौरन्वित महसूस कर रहा हैं। आज तक के इतिहास में केवल पर्यटन निगम एवं विभाग एक साथ बतौर अध्यक्ष कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व परिवहन मंत्री स्वर्गीय गुरमुख सिंह बाली जी के पास रहा है वरना यह विभाग आम तौर से मुख्यमंत्री के पास ही रहा हैं। गुरमुख सिंह बाली जी के बाद अब यह विभाग एवं निगम उनके सपुत्र एवं पूरे देश में 2022 के विधानसभा में सबसे अधिक वोटों से जीतकर कांगड़ा से कोंग्रेस कि झोली में विजय आहुति प्रदान कि तो वहीं व्यवस्था प्रवर्तन वाली सरकार ने उन्हें तोफे के रूप में कैबिनेट रैंक से नवाज़ा।