कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकेश का नहीं था भाजपा से कोई नाता – विनोद शर्मा
भाजपा मंडल के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कभी भी कोई संबध नहीं रहा है
भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा है कि जो व्यक्ति आज कांग्रेस में शामिल हुए है, उनका भाजपा से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकेश कुमार अभी आरटीए के भी सदस्य नहीं थे।
मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश कुमार पहले आरटीए के सदस्य थे, लेकिन शराब तस्करी में नाम आने पर उन्हें हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शराब तस्करी और अन्य तरीकों से पैसा कमाता है, ऐसे व्यक्ति तो पार्टी में बिलकुल भी नहीं रखा जाता। उन्होंने कहा किए आज मुकेश कांग्रेस में। शामिल हुए हैं और यह कहा जा रहा है कि वह आरटीए के सदस्य थे, सरासर भ्रामक है और भ्रमित करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार भाजपा के किसी भी पद पर नहीं थे, बल्कि वे लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे।
उधर दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं रहा है और ना ही वह कभी विक्रम ठाकुर के करीबी रहे वह पिछले 2 वर्षों से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना प्रचार कर रहे थे और अब कांग्रेस में जाने के बाद उनका बयान आया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे या पदाधिकारी थे उनका यह उनका यह बयान तथ्यों से परे हैं और सरासर झूठ है।