कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू का हमीरपुर जिला में पहुंचने पर किया जोरदार स्वागत ।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर आसीन रहें तथा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दी प्रदेश में अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद यह उनका अपने गृह जिला हमीरपुर का पहला दौरा है इस दौरे के दौरान आज जब ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू हमीरपुर जिला की सीमा पर पहुँचे तो उखली से लेकर गांधी चौक तक जगह जगह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका रोड शो के माध्यम से भव्य स्वागत किया इस अवसर पर हमीरपुर जिला कांग्रेस के सभी हलकों के ब्लॉक अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जन सहलाब देखने को मिला।

ठाकुर सुखविंदर सिंह के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनमानस में खासा उत्साह देखने को मिला। जहाँ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता अभी भी चुपी साधे हुए है वहीं हमीरपुर तथा प्रदेश के बाकी हिस्सों से कांग्रेस नेताओं में चुनावी जोश कम देखने को मिल रहा है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रचार कमेटी अध्यक्ष बनने पर हमीरपुर की जनता ने स्वागत समारोह आयोजित किया। कांग्रेस का मानना है की जिस तरह से आज भाजपा सरकार से जनता हर क्षेत्र में त्रस्त है उसके चलते प्रदेश में अभी से बदलाव के स्वर नज़र आ रहें हैं , आज भी हमीरपुर पहुंचने पर यही नारे गूंजते हुए सुनाई पड़े हमारा नेता कैसा हो ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसा हो । तथा वही यह भी नारे लगाए गए कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कैसा हो ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसा हो। इससे यह प्रतीत होता है कि हमीरपुर की जनता बदलाव की और बढ़ती हुई नजर आ रही है।

वहीं कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई मुद्दों पर मंच के माध्यम से आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में जहाँ प्रदेश में पुलिस पेपर लीक भर्ती घोटाला हुआ वहीं प्रदेश में जेओ(आईटी ) पेपर लीक घोटाला भी इसी जयराम सरकार में हुआ। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंच के माध्यम से प्रदेश सरकार से यह जानने का प्रयत्न किया कि साढे 4 साल में युवाओं की सरकारी मेहकमों में भर्ती की है कहीं वह नकल के माध्यम से तो भर्ती नहीं की गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम तथा केवल सिराज तथा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा भर्तियां ही हुई हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस तरह की भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है और हिमाचल प्रदेश की प्रभुध जनता सब जानती है तथा आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ कर जनता की जन हितेषी कांग्रेस सरकार को सत्ता में लाएगी।