हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य व नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का नादौन विधानसभा के गलोड क्षेत्र में भव्य स्वाग, सुखू ने कहा परिवर्तन कि लहर हुई प्रदेश में शुरू। प्रदेश कि जनता से आग्रह इस में आहुति से कर कांग्रेस को बनाएं वीजय।


हिमाचल प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अभी तक उनके विधानसभा क्षेत्र में लोगों में काफ़ी उत्साह है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू को लगभग साढ़े चार साल से ज्यादा का कार्यकाल बतौर विधायक पूर्ण हो चुका है तथा क्षेत्र कि जनता का मानना है कि विपक्षी दल होने के बावजूद भी हमारे विधायक ने क्षेत्र कि जनता का चहुमुखी विकास किया है। कांग्रेस पार्टी के हाई कमान ने उनकी इसी मेहनत एवं लगन को देखते हुई नई जिम्मेदारी से नवाज़ा है। जिसके चलते हम जहां एक और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का हमारे नेता पर विश्वास जताते हो नई ज़िम्मेदारी से नवाज़ है इसके लिए उनका तह दिल से धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हैं।


उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करोना काल में भी जनता कि हर संभव मदद कि है। उनको मिली नई जिम्मेदारी से क्षेत्र की जनता नई ऊर्जा का संचालन हुआ है कि आने वाले समय में हिमाचल का मुख्यमंत्री कैसा हो ठाकुर सुखविंदर सिंह जैसा हो के नारे भी आज उनके स्वागत समारोह में बोलते हुए नजर आए। वहीं उन्होंने अपने संबोधन में सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार घोटालों वाली सरकार है और इस सरकार का जाना पूरी तरह से तय है । प्रदेश की जनता चाहती है कि सिद्धांतों वाली पार्टी को जीता कर विजय बनाया जाए तथा कांग्रेस ही प्रदेश में विकास कर सकती है तथा आने वाले समय में भाजपा द्वारा किए गए घोटालों का पर्दाफाश कर सकती है।