जेपी नड्डा और केजरीवाल के रोड शो को नहीं मिल रहा जनसमर्थन, कांग्रेस भी प्रदेश में करेगी बड़ी रैलियां,महंगाई को लेकर जन आन्दोलन करेगी कांग्रेस-कुलदीप सिंह राठौर
विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी प्रदेश में काफ़ी सक्रिय नजर आ रही है। बीते रोज ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांगड़ा में रोड शो किया जबकि आज आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों केजरीवाल कांगड़ा में रोड शो कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा और आप पार्टी के रोड शो को फ्लॉप करार दिया है और कहा कि दोनों दलों को प्रदेश में उतना जनसमर्थन नहीं मिल रहा है जितना पार्टी दावा कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा सता में इसलिए बड़ी बड़ी रैलियां और रोड कर रही है लेकिन जनता का भाजपा को समर्थन नहीं मिल रहा है जबकि आम आदमी पार्टी के प्रदेश में कोई बड़ा चेहरा नहीं है इसलिए उनको भी लोग नकार रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने चार उपचुनावों में अच्छी जीत हासिल की है और आने चिनावॉयम भी कांग्रेस को जीत मिलेंगी। पार्टी आने वाले समय में प्रदेश में बड़ी जनसभाएं भी करेगी। बढ़ती मंहगाई को लेकर भी कांग्रेस प्रदेश में बड़ा जन आन्दोलन छेड़ेगी।
बाइट….. कुलदीप सिंह राठौर… अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस