कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुलिस भर्ती लीक मामले की 90 दिन के अंदर सीबीआई जाँच रिपोर्टर सार्वजनिक करने की उठाई मांग।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है… इस मामले पर हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने मामले में काफी देरी कर दी… कांग्रेस लंबे समय से मांग कर रही थी कि सरकार जल्द से जल्द मामले को सीबीआई के सुपुर्द करें… सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिस पुलिस की आंखों के नीचे पेपर लीक हुए, आखिर वह कैसे मामले की जांच कर सकती है… साथ ही सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार से मांग की है कि 3 महीने के अंदर इस मामले की जांच पूरी की जाए और आगामी मानसून विधानसभा सत्र में सरकार जांच के तथ्यों को सदन के सभा पटल पर रखे…