आम आदमी पार्टी ने हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था पर खड़े किए कई बड़े सवाल , सरकार को बताया पूरी तरह विफल।
शिमला : आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। आज शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की व्यवस्था बेहद खस्ताहाल है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नौवीं कक्षा से कंप्यूटर की पढ़ाई कराई जाती है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब नजर आ रही है।
प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति करने नहीं बल्कि प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हिमाचल प्रदेश में आई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार लोगों के बीच हिमाचल प्रदेश की खराब शिक्षा व्यवस्था के मामले को लेकर जा रही है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यों के बच्चे गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे तो करती है लेकिन जमीनी स्तर पर हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बेहद खस्ताहाल है।
गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा ही नहीं अपितु स्वास्थ्य व्यवस्था का भी स्थर पूरी तरह से गिरा हुआ है। जिस तरह से बीते कल शिमला के एजेंसी अस्पताल में मंडी से इलाज करवाने आए रोगी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तत्पश्चात डॉक्टरों ने जिस तरह से मृतक व्यक्ति के परिवार जनों से व्यवहार किया वह काफी निंदनीय है।